डिंपल ने पहले छुए ससुर जी के पैर, फिर लगाए नारे

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:34 PM

विज्ञापन

नई दिल्ली : लोकसभा में आज आकर्षण का केंद्र बनी समाजवादी पार्टी की सदस्य डिंपल यादव ने भी आसन के समक्ष आकर नारेबाजी की. एक बार के स्थगन के बाद सदन की बैठक जब 12 बजे फिर से शुरु हुई तो सपा सदस्य सच्चर समिति की सिफारिशों को लागू करने की मांग करते हुए आसन […]

विज्ञापन

नई दिल्ली : लोकसभा में आज आकर्षण का केंद्र बनी समाजवादी पार्टी की सदस्य डिंपल यादव ने भी आसन के समक्ष आकर नारेबाजी की.

एक बार के स्थगन के बाद सदन की बैठक जब 12 बजे फिर से शुरु हुई तो सपा सदस्य सच्चर समिति की सिफारिशों को लागू करने की मांग करते हुए आसन के समक्ष आ गए.

डिंपल यादव भी सपा सदस्यों के साथ आसन की ओर बढ़ीं. इस दौरान डिंपल ने अग्रिम पंक्ति में बैठे सपा प्रमुख और अपने ससुर जी मुलायम सिंह यादव के पैर छुए और उसके बाद नारे लगाने के लिए आसन की ओर बढ़ गयीं.

डिंपल यादव कन्नौज से सपा सांसद और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी हैं. अखिलेश के उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के चलते ही कन्नौज की सीट खाली हुई थी जिस पर डिंपल ने चुनाव लड़ा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola