कक्षा में नहीं आने पर विद्यालय में छात्रों के सिर मुडाए गए

बेंगलुरु : यहां के एक आवासीय विद्यालय में नियमित रुप से कक्षाओं में नहीं आने पर करीब दस छात्रों का उनके प्रभारियों (केयरटेकर) द्वारा उनका कथित रुप से मुंडन कर दिया गया.मध्य बेंगलुरु के पुलिस उपायुक्त संदीप पाटिल ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमें लिखित शिकायत मिली है कि छात्रों के सिर जबर्दस्ती मुडवा दिए […]

बेंगलुरु : यहां के एक आवासीय विद्यालय में नियमित रुप से कक्षाओं में नहीं आने पर करीब दस छात्रों का उनके प्रभारियों (केयरटेकर) द्वारा उनका कथित रुप से मुंडन कर दिया गया.मध्य बेंगलुरु के पुलिस उपायुक्त संदीप पाटिल ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमें लिखित शिकायत मिली है कि छात्रों के सिर जबर्दस्ती मुडवा दिए गए.’’

उन्होंने कहा कि शिकायत मिल गयी हैं और कानूनी राय लेने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा, ‘‘कुब्बन पार्क पुलिस ने पहले ही अपनी जांच शुरु कर दी है. अबतक की जांच के मुताबिक हमने सूचना मिली है कि दस लडकों के सिर मुडवा दिए गए। उनमें से हर का बयान लेने के बाद हम कानून के मुताबिक कार्रवाई करेंगे. ’’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >