दिल्ली में चार मंजिला इमारत गिरी, राहत बचाव कार्य जारी

नयी दिल्ली : उत्तर पूर्वी दिल्ली के गौतमपुरी इलाके में आज तड़के एक चार मंजिला इमारत गिर गई जिसकी सूचना फौरन दमकल विभाग को दी गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब 3 बजे की है. फिल हाल इस हादसे में किसी के हता‍हत होने की खबर नहीं है. दिल्ली दमकल सेवा के एक […]

नयी दिल्ली : उत्तर पूर्वी दिल्ली के गौतमपुरी इलाके में आज तड़के एक चार मंजिला इमारत गिर गई जिसकी सूचना फौरन दमकल विभाग को दी गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब 3 बजे की है. फिल हाल इस हादसे में किसी के हता‍हत होने की खबर नहीं है.

दिल्ली दमकल सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें इमारत ढहने के बारे में तड़के तीन बज कर करीब 12 मिनट पर फोन पर सूचना दी गई. इसके बाद दस दमकल वाहनों को मौके पर भेजा गया. एक पुलिस अधिकारी ने बताया यथाशीघ्र खोज एवं बचाव कार्य शुरू किया गया जिसके बाद से राहत बचाव कार्य प्रगति पर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >