नेशनल कांफ्रेंस ने पार्टी नेताओं को मीडिया से बात करने से रोका

श्रीनगर: नेशनल कांफ्रेंस ने आज एक बयान जारी कर पार्टी नेताओं से कहा कि वे विधानसभा चुनाव के बाद के परिदृश्य सहित नीतिगत मुद्दों पर मीडिया से बात नहीं करें. अध्यक्ष फारुक अब्दुल्ला और कार्यकारी अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने यहां इस संबंध में एक बयान जारी किया तथा पार्टी की ओर से बोलने के लिए […]

श्रीनगर: नेशनल कांफ्रेंस ने आज एक बयान जारी कर पार्टी नेताओं से कहा कि वे विधानसभा चुनाव के बाद के परिदृश्य सहित नीतिगत मुद्दों पर मीडिया से बात नहीं करें. अध्यक्ष फारुक अब्दुल्ला और कार्यकारी अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने यहां इस संबंध में एक बयान जारी किया तथा पार्टी की ओर से बोलने के लिए कुछ वरिष्ठ नेताओं को अधिकृत किया.

इसमें कहा गया है कि फारुक और उमर ने नेकां के महासचिव अली मुहम्मद सागर, जम्मू और कश्मीर के क्षेत्रीय अध्यक्षों क्रमश: देवेंद्र सिंह राणा और नसीर असलम वानी तथा प्रवक्ता जुनैद अजीम मट्टू को पार्टी की ओर से बोलने के लिए अधिकृत किया है. वे विधानसभा चुनाव के बाद की नीति और पार्टी के रुख सहित नीतिगत मुद्दों पर बात करेंगे.उन्होंने कहा कि अन्य पार्टी नेताओं द्वारा दिए गए बयानों को उनकी निजी राय के रुप में देखा जाना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >