सोनिया के स्वास्थ्य में सुधार के लक्षण

नयी दिल्ली : श्वसन तंत्र में संक्रमण से पीडित कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का स्वास्थ्य अब बेहतर हो रहा है और उनकी जांच रिपोर्ट में प्रगति दिख रही है. सर गंगा राम अस्पताल के प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. डी. एस. राणा ने कहा, श्रीमती सोनिया गांधी अब अच्छा महसूस कर रही हैं और उनकी […]

नयी दिल्ली : श्वसन तंत्र में संक्रमण से पीडित कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का स्वास्थ्य अब बेहतर हो रहा है और उनकी जांच रिपोर्ट में प्रगति दिख रही है.
सर गंगा राम अस्पताल के प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. डी. एस. राणा ने कहा, श्रीमती सोनिया गांधी अब अच्छा महसूस कर रही हैं और उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है. उनकी चिकित्सा और सांस के व्यायाम जारी रहेंगे और वह निगरानी में रहेंगी.
सोनिया को अस्पताल के श्वसन चिकित्सा विभाग के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ सलाहकार डॉ. अनूप कुमार बसु की निगरानी में रखा गया है. 68 वर्षीय सोनिया को श्वसन तंत्र में संक्रमण और सांस लेने में आ रही दिक्कतों को देखते हुए वृहस्पतिवार की शाम को अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >