कोलकाता: नयी दिल्ली जा रही पूर्वा एक्सप्रेस हावडा स्टेशन से रवाना होने के बाद आज लिलुआ में पटरी से उतर गई.रेलवे के अधिकारियों ने कहा कि कोई भी यात्री हताहत या घायल नहीं हुआ है.
पूर्वा एक्सप्रेस (12381 अप) आज सुबह 8 बजकर 15 मिनट पर हावडा से रवाना होने के बाद 8 बजकर 25 मिनट पर पटरी से उतर गई.
अधिकारियों ने बताया कि जिस समय ट्रेन पटरी से उतरी, उस समय उसकी गति कम थी. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है.
