मुंबई के निजी अस्पताल में शरद पवार की सर्जरी

मुंबई : नयी दिल्ली स्थित अपने आवास पर तीन दिन पहले गिर जाने के चलते पांव में गंभीर चोट के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार की आज मुंबई के एक निजी अस्पताल में सर्जरी की गयी. राकांपा के प्रवक्ता नवाब मलिक ने बताया कि आज सुबह पवार (73) […]

मुंबई : नयी दिल्ली स्थित अपने आवास पर तीन दिन पहले गिर जाने के चलते पांव में गंभीर चोट के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार की आज मुंबई के एक निजी अस्पताल में सर्जरी की गयी.

राकांपा के प्रवक्ता नवाब मलिक ने बताया कि आज सुबह पवार (73) की ब्रीच कैंडी अस्पताल में सर्जरी की गयी. पटेल ने बताया कि उन्हें सात-आठ दिन तक अस्पताल में रहना होगा.

मंगलवार से पवार के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए अस्पताल जाने वालों में मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और वरिष्ठ मंत्री विनोद तावडे शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >