Coal Scam : CBI ने अदालत से कहा- स्टेटस रिपोर्ट सौंपने के लिए चाहिए चार हफ्ते का वक्त

नयी दिल्ली : कोयला घोटाले की चल रही जांच पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि जांच में अभी और वक्त लगेगा, इसलिए स्टेटस रिपोर्ट सौंपने के लिए चार हफ्ते का और समय दिया जाये. याचिकाकर्ता एमएल शर्मा ने चीफ जस्टिस एसए बोबडे की नेतृत्व […]

नयी दिल्ली : कोयला घोटाले की चल रही जांच पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि जांच में अभी और वक्त लगेगा, इसलिए स्टेटस रिपोर्ट सौंपने के लिए चार हफ्ते का और समय दिया जाये.

याचिकाकर्ता एमएल शर्मा ने चीफ जस्टिस एसए बोबडे की नेतृत्व वाली बैंच में जनहित याचिका लगायी थी, जिसमें कोयला घोटाले में सीबीआई से जांच रिपोर्ट देने के लिए कहा गया था.

गौरतलब है कि 2014 के कोयला घोटाला मामला में सीबीआई अपने ही पूर्व निदेशक रंजीत सिन्हा की भूमिका की जांच कर रही है,जिसमें उनपर आरोप है कि उन्होंने पद पर रहते हुए जांच प्रभावित को प्रभावित किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >