पुंछ से रावलकोट बस सेवा निलंबित, POK के 42 निवासी फंसे

जम्मू : पुंछ और रावलकोट के बीच नियंत्रण रेखा के पार चलने वाली साप्ताहिक बस सोमवार को निलंबित कर दी गई. ऐसा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की ओर से सेवा बंद करने के परोक्ष निर्णय के बाद किया गया. यह जानकारी एक अधिकारी ने दी. अधिकारी ने बताया कि भारतीय अधिकारियों की ओर से […]

जम्मू : पुंछ और रावलकोट के बीच नियंत्रण रेखा के पार चलने वाली साप्ताहिक बस सोमवार को निलंबित कर दी गई. ऐसा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की ओर से सेवा बंद करने के परोक्ष निर्णय के बाद किया गया.

यह जानकारी एक अधिकारी ने दी. अधिकारी ने बताया कि भारतीय अधिकारियों की ओर से बस को सीमापार करने देने के अनुरोध पर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के अधिकारियों द्वारा कोई प्रतिक्रिया नहीं देने पर बससेवा निलंबित कर दी गई.

अधिकारी ने कहा, नियंत्रण रेखा के पार चलने वाली बससेवा निलंबित कर दी गई है. हमने पीओके के अधिकारियों को आज बससेवा के लिए एक संदेश भेजा था, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया.

जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में फंसे पीओके के 42 निवासियों में से 27 के परमिट की अवधि समाप्त हो गई है. श्रीनगर..मुजफ्फराबाद मार्ग पर नियंत्रण रेखा पार बससेवा अप्रैल 2005 में और पुंछ..रावलकोट रोड पर बस सेवा जून 2006 में शुरू की गई थी जिससे कि जम्मू कश्मीर और पीओके के बंटे परिवारों के बीच यात्रा और व्यापार में सुगमता हो.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >