जिस विमान में सवार थे नितिन गडकरी, उसमें आयी खराबी, रनवे से वापस लौटा

नागपुर : इंडिगो एयरलाइंस का विमान सोमवार को हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गया. यह विमान नागपुर से दिल्ली जा रहा था. जानकारी के अनुसार उड़ान से ठीक पहले रनवे पर इसमें तकनीकी खराबी आ गयी जिसके बाद इसे लौटा दिया गया. बताया जा रहा है कि विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित […]

नागपुर : इंडिगो एयरलाइंस का विमान सोमवार को हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गया. यह विमान नागपुर से दिल्ली जा रहा था. जानकारी के अनुसार उड़ान से ठीक पहले रनवे पर इसमें तकनीकी खराबी आ गयी जिसके बाद इसे लौटा दिया गया.

बताया जा रहा है कि विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं. इस विमान में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी सवार थे.

अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार नागपुर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट ( 6E 636) जैसे ही नागपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरने के लिए रनवे पर पहुंचा, पायलट को इसमें कोई तकनीकी खामी का अहसास हुआ और इसके बाद उड़ान को रद्द करने का फैसला लिया गया. पायलट विमान को रनवे से अलग लेकर आया.

विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >