भीख मांगकर पेट भरने वाली अनाथ बच्ची पर सुरक्षा गार्ड ने डाली बुरी नजर

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना देखने को मिली. यहां एक सुरक्षा गार्ड ने 11 साल की अनाथ बच्ची के साथ दुष्‍कर्म का प्रयास किया. प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां आज जंक्शन स्टेशन पर विशेष सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात एक जवान ने भीख मांगकर पेट भरने वाली एक […]

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना देखने को मिली. यहां एक सुरक्षा गार्ड ने 11 साल की अनाथ बच्ची के साथ दुष्‍कर्म का प्रयास किया. प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां आज जंक्शन स्टेशन पर विशेष सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात एक जवान ने भीख मांगकर पेट भरने वाली एक अनाथ बच्ची को हवस का शिकार बनाने की कोशिश की.

जब जवान उसके साथ जबरदस्ती करने लगा तो वह चिल्लाने लगी. बच्ची की चीख-पुकार सुनकर प्लेटफार्म पर ही गुजर-बसर करने वाले कुछ बच्चे और एक अन्य आरपीएफ सिपाही घटना स्थल पर पहुंच गये. लोगों की भीड़ जुटते देख जवान वहां से भागने की कोशि श करने लगा जिसे लोगों ने धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया.

रेलवे सुरक्षा बल के थाना प्रभारी पूरण सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी जवान का नाम विकास है और वह जगासी गांव, यमुना नगर, हरियाणा का रहने वाला है. उसे आरपीएसएफ रेलवे सुरक्षा विशेष बल पंजाब बटालियन से मेले में सुरक्षा ड्यूटी के लिए यहां भेजा गया था.

बताया जाता है कि उसने स्टेशन पर घूमती अनाथ बच्ची को पहले तो जेबकतरी का आरोप लगाकर डराने-धमकाने का प्रयास किया और जब वह नहीं मानी तो जबर्दस्ती पर उतारू हो गया. आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >