पुलवामा में मुठभेड में आतंकवादी मारा गया,जवान घायल

श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर में पुलवामा जिले के त्रल इलाके में आज हुई मुठभेड में एक आतंकवादी मारा गया और सेना का एक जवान घायल हो गया. सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर त्रल क्षेत्र में अरिपाल गांव के जंगल में अभियान चलाया. उन्होंने बताया कि […]

श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर में पुलवामा जिले के त्रल इलाके में आज हुई मुठभेड में एक आतंकवादी मारा गया और सेना का एक जवान घायल हो गया. सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर त्रल क्षेत्र में अरिपाल गांव के जंगल में अभियान चलाया.

उन्होंने बताया कि इस दौरान आतंकवादियों से आमना-सामना हो गया. मुठभेड में अब तक एक अज्ञात आतंकी मारा जा चुका है. प्रवक्ता ने कहा कि आतंकवादी का शव बरामद कर लिया गया है. उसके पास से एक एके-47 राइफल भी मिली. अभियान अभी जारी है. उन्होंने बताया कि इस दौरान सेना का एक जवान भी घायल हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >