कमजोर मॉनसून: 500 जिलों के लिए आपदा योजना तैयार

नयी दिल्ली : मॉनूसन के अगले सप्ताह गति पकड़ने की उम्मीद के साथ कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने मंगलवार को कहा कि सरकार किसी कमी की स्थिति से निबटने के लिए तैयार है. देश के 500 जिलों के लिए आपदा योजना तैयार है. कृषि मंत्री ने कहा कि मॉनूसन में देरी से सर्वाधिक प्रभाव […]

नयी दिल्ली : मॉनूसन के अगले सप्ताह गति पकड़ने की उम्मीद के साथ कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने मंगलवार को कहा कि सरकार किसी कमी की स्थिति से निबटने के लिए तैयार है. देश के 500 जिलों के लिए आपदा योजना तैयार है. कृषि मंत्री ने कहा कि मॉनूसन में देरी से सर्वाधिक प्रभाव पश्चिमी भारत पर पड़ा है. कुछ हिस्सों में सूखे जैसी स्थिति बन सकती है.

विदर्भ जैसे सूखा प्रवण क्षेत्रों के लिए राज्य सरकारों के साथ अलग से एक आपदा योजना तैयार की जायेगी. उन्होंने कहा कि कुछ राज्य कुछ क्षेत्रों में सूखा घोषित करते हैं तो कृषि मंत्रालय डीजल और बीज सब्सिडी देने के लिए शीघ्र ही एक मंत्रिमंडलीय परिपत्र को आगे प्रेषित करेगा.

सब्जियों की बढ़ती कीमतों के बारे में कहा कि हमें आपूर्ति प्रणाली को सुधारना होगा. हालांकि देश में प्याज और आलू के उत्पादन में कोई कमी नहीं है. कृषि मंत्री ने कहा कि यदि मॉनसून में सुधार होता है, तो खरीफ फसल की बुवाई की क्षति को निश्चित तौर पर पूरा कर लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >