पणजीः भारतीय जनता पार्टी के मनोहर पार्रिकर सरकार के एक मंत्री ने चौकाने वाला बयान दिया है. राज्य के लोक निर्माण मंत्री सुदिन धावलीकर ने श्री राम सेना के अध्यक्ष प्रमोद मुथलिक के बयान का समर्थन करते हुए कहा, युवतियों का तंग कपड़े पहनना और पब में जाना हमारी संस्कृति से बिल्कुल मेल नहीं खाता. धावलीकर ने कहा कि इस तरह की हरकरत हमारी संस्कृति के खिलाफ है अगर युवतियां कम कपड़े पहनेंगी तो हमारी गोवा की संस्कृति का क्या होगा.
उन्होंने मुथालिक के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि वह कुछ गलत नहीं बोल रहे हैं हर एक व्यक्ति को अपने धर्म के पक्ष में बोलने और उसके संरक्षण के लिए सोचने का हक है. गौरतलब है कि श्री राम सेना के कार्यकर्ताओं ने वर्ष 2009 में मंगलूर के एक पब में महिलाओं व पुरुषों पर हमला किया था। उनका दावा था कि महिलाएं भारतीय मूल्यों का उल्लंघन कर रही हैं। धावलीकर ने कहा कि मुथलिक पब संस्कृति के खिलाफ हैं और उनका इसका विरोध करना ठीक है. पार्रिकर के मंत्री का बयान ऐसे समय में आया है जब विवादस्पद बयानों के लिए तृणमूल नेता भी विवादों में है.
