नयी दिल्ली : पीएसएलवी (ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान) सी-23 आज सुबह 9:52 पर श्रीहरिकोटा से सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया गया. इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे. उन्होंने इस मौके पर इसरो के वैज्ञानिकों को सफल प्रक्षेपण के लिए बधाई दी.
उन्होंने कहा कि पीएसएलवी के प्रक्षेपण से देश की शान बढ़ी है. गौरतलब हो कि आज श्रीहरिकोटा से पांच उपग्रहों का प्रक्षेपण किया गया. सफल प्रक्षेपण के बाद देश के तमाम नेताओं,मंत्रियों ने ट्वीट कर इसरो को बधाई दी है.
* देखें ट्वीट पर किसने क्या कहा
