मुंबईः मुंबई के सीएसटी स्टेशन के पास स्टेशन की कॉमशियल बिल्डिंग में आग लग गयी. दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर मौजुद है और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है.
सीएसटी स्टेशन के नजदीक इस बिल्डिंग में काम करने वाले लगभग सभी लोगों को इमारत से बाहर निकाल लिया गया है. रेलवे के कर्मचारियों ने भी लोगों को बाहर निकालने में पूरी मदद की. बिल्डिंग की इलेक्ट्रीसिटी को बंद कर दिया गया है. सीएसटी स्टेशन की विश्व धरोहर इमारत से सटी हुई यह इमातर है. आग की सूचना शाम करीब साढ़े 5 बजे मिली. यह समय लोकल ट्रेनों के लिए सबसे महत्वूपर्ण होता है और प्लेटफार्मो पर काफी भीड़ होती है. प्राथमिक जांच में शार्ट सर्किट को आग का कारण बताया जा रहा है लेकिन पूरी जांच के बाद ही वास्तविकता का पता लग सकेगा.
सेंट्रल रेलवे का प्रशासनिक कार्यालय है. आग को काबू करने के लिए 8 दमकलों को वहां लगाया गया. इस बीच प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेनों और यात्रियों का आवागमन रोक दिया गया है, आशंका है कि कुछ ट्रेनों के शेड्यूल पर इसका प्रभाव पड़ सकता है. हालांकि कई ट्रेन अपने तय वक्त पर चल रही है. आग किन कारणों से लगी है इसका अबतक पता नहीं चल पाया है.
