प्रधानमंत्री मोदी डरपोक हैं, वे बहस की चुनौती स्वीकार नहीं करते : राहुल गांधी

नयी दिल्ली : हिंदुस्तान का प्रधानमंत्री सिर्फ जोड़ने की बात कर सकता है, तोड़ने की नहीं. जो तोड़ने की बात करेगा उसे हटा दिया जायेगा. 2019 में कांग्रेस नरेंद्र मोदी, भाजपा और आरएसएस को हराने जा रही है. उक्त बातें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने AICC के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सम्मेलन में कही. उन्होंने […]

नयी दिल्ली : हिंदुस्तान का प्रधानमंत्री सिर्फ जोड़ने की बात कर सकता है, तोड़ने की नहीं. जो तोड़ने की बात करेगा उसे हटा दिया जायेगा. 2019 में कांग्रेस नरेंद्र मोदी, भाजपा और आरएसएस को हराने जा रही है. उक्त बातें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने AICC के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सम्मेलन में कही.

उन्होंने कहा कि मैं नरेंद्र मोदी को चुनौती देता हूं कि वे स्टेज पर मुझसे 10 मिनट बहस करें, लेकिन वे ऐसा करेंगे नहीं, क्योंकि वे डरपोक व्यक्ति हैं.

राहुल ने कहा कि देश की संस्थाएं किसी पार्टी की नहीं हैं, वे देश की हैं और उन संस्थाओं की रक्षा करना हमारा दायित्व है. भाजपा ऐसा सोच रही थी कि वे देश से ऊपर हैं, लेकिन पिछले तीन महीने में उन्हें समझ आ गया है कि देश उनसे ऊपर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >