आईटी प्रोफेशनल की हत्या मामले में गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से मांगी रिपोर्ट

पुणे :एक हिंदूवादी संगठन से संदिग्ध रूप से जुड़े सात लोगों ने 28 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर को लाठी-डंडों से इतना पीटा की उसकी मौत हो गयी. इस मामले में गृह मंत्रालय ने महाराष्­ट्र सरकार से रिपोर्ट मांगी है. रिपोर्ट देने के लिए कल तक का समय दिया गया है. पुलिस ने बुधवार को कहा […]

पुणे :एक हिंदूवादी संगठन से संदिग्ध रूप से जुड़े सात लोगों ने 28 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर को लाठी-डंडों से इतना पीटा की उसकी मौत हो गयी. इस मामले में गृह मंत्रालय ने महाराष्­ट्र सरकार से रिपोर्ट मांगी है. रिपोर्ट देने के लिए कल तक का समय दिया गया है.

पुलिस ने बुधवार को कहा कि सोलापुर के रहनेवाले और फिलहाल हाडपसर में रह रहे शेख मोहसिन सादिक की सोमवार की रात को हुई हत्या से इलाके में तनाव बढ़ गया. माना जा रहा है कि हमले का कारण शिवाजी और शिव सेना के दिवंगत प्रमुख बाल ठाकरे की कथित आपत्तिजनक तसवीरें फेसबुक पर डालना है. पुलिस ने इस संबंध में आइपीसी की धारा 302 (हत्या), 307 (हत्या का प्रयास) और 147 (दंगा) के तहत सात लोगों को गिरफ्तार किया.

माना जा रहा है कि इनका संबंध हिंदू राष्ट्र सेना से है. पुलिस ने कहा कि पीडि़त को आरोपियों ने बंकर कॉलोनी में लाठियों से पीटा और पास के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. पुलिस के अनुसार, दो अन्य युवकों पर भी हमला किया गया और वे उस रात उसी जगह पर पथराव में घायल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >