नयी दिल्लीः छुट्टियों के कारण ट्रेन की टिकट बहुत मुश्किल से मिल रही है तत्काल में टिकट मिलना भी काफी मुश्किल हो गया है. सबसे ज्यादा परेशानी उत्तर प्रदेश और बिहार आने वाले ट्रनों में है. इस रूट में सबसे ज्यादा भीड़ देखी जा रही है. घर से बाहर काम करने वाले नौजवान और विद्यार्थी छुट्टियों में घर आना चाहते है लेकिन आसानी से टिकट उपलब्ध ना होने और ट्रेनों में बढ़ती भीड़ के कारण इनका सफर काफी मुश्किल हो गया है.
डेढ़ दो महीने पहले जिन्होंने टिकट करवाया है उनका टिकट भी अबतक कन्फर्म नहीं हो पाया है. हर सुबह रेलवे आरक्षण केंद्र पर तत्काल के लिए लंबी लाइन लग रही हैं. कुछ लोग भाग्यशाली है जिनका टिकट कन्फर्म हो रहा है.
यात्रियों की परेशानी को देखते हुए जून में छह जनसाधारण एक्सप्रेस चलाई जा रही हैं. इसमें सभी कोच अनारक्षित हैं. इससे आरक्षित टिकट प्राप्त करने से वंचित रह गए यात्रियों का सफर कुछ आसान हो सकेगा. इन ट्रेनों के जरिये प्रयास किया जा रहा है कि यात्रियों को छुट्टियों में जितनी परेशानी हो रही है उसे कम किया जाए. उत्तर रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई अन्य विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं. संभावना जतायी जा रही है कि इस तरह की स्पेशल ट्रेन जरूरत के अनुसार आगे भी चलाये जा सकते है.
