मुंडे के निधन पर शोभा डे का अशोभनीय ट्वीट, परिवार के लिए बुरे दिन आ गये

नयी दिल्‍ली : भाजपा नेता और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गोपीनाथ मुंडे के निधन पर मशहूर लेखिका शोभा डे ने मौत पर अफसोस जताते हुए ट्वीट किया. उन्‍होंने शोक जताते हुए ट्वीट के आखिर में लिखा मुंडे के परिवार के लिए बुरे दिन आ गये. मुंडे की निधन के बाद उपन्यासकार शोभा डे ने ट्वीट […]

नयी दिल्‍ली : भाजपा नेता और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गोपीनाथ मुंडे के निधन पर मशहूर लेखिका शोभा डे ने मौत पर अफसोस जताते हुए ट्वीट किया. उन्‍होंने शोक जताते हुए ट्वीट के आखिर में लिखा मुंडे के परिवार के लिए बुरे दिन आ गये.

मुंडे की निधन के बाद उपन्यासकार शोभा डे ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने लिखा, ‘मुंडे की मौत के बारे में चौंकाने वाली खबर. कितना दुखद. आरआइपी. परिवार के लिए बुरे दिन आ गये. गहरी संवेदना.’

मशहूर लेखिका शोभा डे के ट्वीट में ऐसी लाइन का इस्तेमाल किये जाने के बाद से हंगामा शुरू हो गया है. उनका यह ट्वीट भारतीय जनता पार्टी के उस नारे की तुकबंदी है, जिसमें कहा गया था कि ‘अच्छे दिन आने वाले हैं’. शोभा डे को असंवदनशील ट्वीट के लिए सोशल मीडिया में कड़ी आलोचना झेलनी पड़ी. कई लोगों ने उन्हें मुंडे को लेकर किये गये ट्वीट पर खरीखोटी सुनाई और मुंह बंद रखने की सलाह दी. गौरतलब हो कि गोपीनाथ मुंडे की मंगलवार को सड़क हादसे में मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >