छिन सकती है वाड्रा की सुरक्षा!

नयी दिल्ली:नयी सरकार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा को मिल रही सुरक्षा जांच से छूट की समीक्षा कर सकती है. नये नागर विमानन मंत्री अशोक गजपति राजू से जब इस बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि आमतौर पर हर भारतीय को सुरक्षा जांच से गुजरना चाहिए. रॉबर्ट वाड्रा को […]

नयी दिल्ली:नयी सरकार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा को मिल रही सुरक्षा जांच से छूट की समीक्षा कर सकती है. नये नागर विमानन मंत्री अशोक गजपति राजू से जब इस बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि आमतौर पर हर भारतीय को सुरक्षा जांच से गुजरना चाहिए.

रॉबर्ट वाड्रा को भारतीय एयरपोर्ट्स पर सुरक्षा जांच से छूट मिली हुई है. ऐसी छूट सिर्फवीवीआइपी लोगों को दी जाती है, जिनकी लिस्ट एयरपोर्ट पर लगी रहती है. इस लिस्ट में ऐसे सभी लोगों का पद भी लिखा रहता है, जिससे जाहिर हो जाता है कि वे क्यों महत्वपूर्ण हैं और उन्हें छूट क्यों मिलनी चाहिए. इस लिस्ट में आखिरी नाम रॉबर्ट वाड्रा का है और उनके नाम के सामने कोई पद नहीं लिखा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >