गुजरात के विद्यालय के पाठ्यक्रम में मोदी की जीवनी होगी शामिल

गांधीनगर: गुजरात में विद्यालय के छात्र अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन से ‘‘नेतृत्व’’ के पाठ सीखेंगे क्योंकि राज्य सरकार ने इसे अगले वर्ष से पाठ्यक्रम में उनकी जीवनी शामिल करने का निर्णय किया है. गुजरात के शिक्षा मंत्री भूपेंद्रसिंह चूडासमा आज यहां संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा, ‘‘हमने मोदी के जीवन के सभी […]

गांधीनगर: गुजरात में विद्यालय के छात्र अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन से ‘‘नेतृत्व’’ के पाठ सीखेंगे क्योंकि राज्य सरकार ने इसे अगले वर्ष से पाठ्यक्रम में उनकी जीवनी शामिल करने का निर्णय किया है.

गुजरात के शिक्षा मंत्री भूपेंद्रसिंह चूडासमा आज यहां संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा, ‘‘हमने मोदी के जीवन के सभी महत्वपूर्ण अध्यायों को प्राथमिक विद्यालय के पाठ्यक्रम में शामिल करने का निर्णय किया है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘इन अध्यायों में उनके जन्म से शुरु होने वाले घटनाक्रम, उनके परिवार की पृष्ठभूमि, विद्यालय के दिन, उन्होंने अपने जीवन के विभिन्न स्तरों पर किस तरह से संघर्ष का सामना किया और यह भी शामिल होगा कि उनके साधु बनने के निर्णय के पीछे कौन सी परिस्थितियां थीं.’’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >