राहुल गांधी ने जारी किया मोदी सरकार के 4 साल का रिपोर्ट कार्ड, दिया ''F'' ग्रेड

नयी दिल्‍ली : केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने अपने कार्यकाल का चार साल पूरा कर लिया है. मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर जहां भारतीय जनता पार्टी इसे उपलब्धियों से भरा-पूरा बताया है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस सहित पूरे विपक्षी पार्टी ने मोदी सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया. दिल्ली प्रदेश […]

नयी दिल्‍ली : केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने अपने कार्यकाल का चार साल पूरा कर लिया है. मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर जहां भारतीय जनता पार्टी इसे उपलब्धियों से भरा-पूरा बताया है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस सहित पूरे विपक्षी पार्टी ने मोदी सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया.

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन ने कहा, मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है. भ्रष्टाचार, कालाधन, महिला सुरक्षा, रोजगार को लेकर इस सरकार ने कुछ नहीं किया. जबकि जनता परेशान है. कांग्रेस ने मोदी सरकार की चौथी वर्षगांठ को ‘विश्वासघात दिवस’ के तौर पर मनाया.

इसे भी पढ़ें…

मोदी सरकार का रिपोर्ट कार्ड : पेट्रोलियम पदार्थ बाजार के हवाले, पेट्रोल-डीजल के दाम बेकाबू

अब मोदी सरकार पर कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने करारा हमला बोला है. उन्‍होंने मोदी सरकार का रिपोर्ट कार्ड जारी किया है. राहुल गांधी ने मोदी सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया और ‘F’ ग्रेड दिया.

राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार को कृषि, विदेश नीति, तेल की कीमतें और नौकरियों के अवसर पैदा करने जैसे मुद्दों पर विफल बताया और ‘F’ ग्रेड दिया. राहुल ने मोदी पर तंज कसते हुए नये नारे गढ़ने और सेल्फ प्रमोशन में ‘ए प्लस’ ग्रेड दिया है. इसके अलावा योग को B- ग्रेड दिया.

इसे भी पढ़ें…

मोदी सरकार के चार साल: जरूरी वस्तुओं के दाम काबू में लेकिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से राह हुई कठिन

मोदी सरकार के चार साल : प्रधानमंत्री बोले – विकास अब आंदोलन, राहुल बोले – आप जुमलेबाज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >