VIDEO: टोल मांगने पर भड़के भाजपा विधायक, टोलकर्मी को कुछ यूं जड़ने लगे थप्पड़

जयपुर : राजस्थान में बांसवाड़ा जिले की गढ़ी विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक और पूर्व राज्यमंत्री जीतमल खांट का एक वीडियो वायरल हो चला है. वीडियो में विधायक जीतमल खांट एक टोलकर्मी को थप्पड़ मारते हुए नजर आ रहे हैं. यह वीडियो उदयपुर रोड पर बड़लिया के पास स्थित टोल बूथ का बताया जा […]

जयपुर : राजस्थान में बांसवाड़ा जिले की गढ़ी विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक और पूर्व राज्यमंत्री जीतमल खांट का एक वीडियो वायरल हो चला है. वीडियो में विधायक जीतमल खांट एक टोलकर्मी को थप्पड़ मारते हुए नजर आ रहे हैं. यह वीडियो उदयपुर रोड पर बड़लिया के पास स्थित टोल बूथ का बताया जा रहा है. खबरों की मानें तो अनजाने में टोलकमिर्यों ने विधायक की गाड़ी रुकवा कर टोल मांग लिया था. विधायक जीतमल खांट को ये बात बुरी लगी और उन्होंने केबिन में जाकर टोलकर्मी के थप्पड़ के जड़ दिये. वीडियो शुक्रवार का बताया जा रहा है. आप भी देखें क्या है वीडियो में….

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >