आतंकियों के राजनीतिक और आतंकी फ्रंट दोनों फ्रंट से निबटना होगा : जनरल रावत

नयी दिल्ली: सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने आज कहा कि आतंकवादी समूहों का एक आतंकी और एक राजनीतिक फ्रंट होता है और आतंकवाद की समस्या से निपटने के लिए दोनों से एक साथ निपटना होगा. रावत ने यहां ‘रायसीना डायलाग’ में कहा कि आतंकवादी संगठनों की आतंकवादी इकाइयों पर उनकी हिंसक गतिविधियों के लिए […]

नयी दिल्ली: सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने आज कहा कि आतंकवादी समूहों का एक आतंकी और एक राजनीतिक फ्रंट होता है और आतंकवाद की समस्या से निपटने के लिए दोनों से एक साथ निपटना होगा. रावत ने यहां ‘रायसीना डायलाग’ में कहा कि आतंकवादी संगठनों की आतंकवादी इकाइयों पर उनकी हिंसक गतिविधियों के लिए कड़ाई से काबू किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि यद्यपि ऐसे संगठनों के राजनीतिक संगठन एनजीओ के नाम पर दुष्प्रचार, धनराशि एकत्रिकरण की अपनी गतिविधियां जारी रखे हुए हैं. रावत ने कहा कि आतंकवादी समूहों के आतंकी और राजनीतिक दोनों फ्रंट से एक साथ निपटने की जरूरत है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >