गुजरात में घमासानः नितिन पटेल के समर्थन में पाटीदार नेताओं ने की मेहसाना बंद की घोषणा

अहमदाबाद : गुजरात के उप-मुख्यमंत्री नितिन पटेल का समर्थन करते हुए पाटीदार नेता लालजी पटेल ने 1 जनवरी को मेहसाना बंद करने का शनिवार को आह्वान किया. ऐसी खबरें हैं कि नितिन पटेल भाजपा की नयी सरकार में उन्हें दिये विभागों को लेकर नाराज हैं. उन्होंने नितिन पटेल को गुजरात का मुख्यमंत्री नहीं बनाये जाने […]

अहमदाबाद : गुजरात के उप-मुख्यमंत्री नितिन पटेल का समर्थन करते हुए पाटीदार नेता लालजी पटेल ने 1 जनवरी को मेहसाना बंद करने का शनिवार को आह्वान किया. ऐसी खबरें हैं कि नितिन पटेल भाजपा की नयी सरकार में उन्हें दिये विभागों को लेकर नाराज हैं. उन्होंने नितिन पटेल को गुजरात का मुख्यमंत्री नहीं बनाये जाने की सूरत में पूरे राज्य के बंद के आह्वान की धमकी दी.

इसे भी पढ़ेंः नितिन पटेल को मिला हार्दिक का साथ, कहा अगर भाजपा में सम्मान नहीं तो कांग्रेस के साथ आयें

सरदार पटेल समूह के संयोजक लालजी पटेल ने शनिवार को उप-मुख्यमंत्री व उनके दर्जनों समर्थकों के साथ गांधीनगर के अपने सरकारी आवास पर मुलाकात की. लालजी पटेल ने संवाददाताओं से कहा कि भाजपा बार-बार नितिन भाई पटेल के साथ अन्याय कर रही है. आज मैंने उनसे और मेहसाना से उनके समर्थकों से मुलाकात की और हमने उनके समर्थन में एक जनवरी को मेहसाना बंद रखने का आह्वान किया.

नितिन पटेल मेहसाना से विधायक हैं, जहां पाटीदारों की संख्या काफी है और यह जगह कोटा आंदोलन के केंद्र में भी रही. पिछली सरकार में नितिन पटेल को वित्त और शहरी विकास जैसे मंत्रालय दिये गये थे, जबकि नयी सरकार में उन्हें कम महत्वपूर्ण माने जाने वाले सड़क और इमारत और स्वास्थ्य जैसे विभागों का भार सौंपा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >