Narayani Family Mangal Path: धनबाद-मंगल भवन अमंगल हारी, नारायणी थ्हारो नाम सुखारी…, धोये- धोये आंगने में आओ म्हारी दादी जी… जैसे सुमधुर भजनों के बीच नारायणी परिवार को दो दिवसीय मंगल पाठ रविवार को धनसार स्थित होटल सिद्धिविनायक में संपन्न हुआ. नारायणी परिवार झरिया-धनबाद की ओर से आयोजित महोत्सव के अंतिम दिन 601 महिलाओं ने मंगल पाठ में हिस्सा लिया. राणी सती दादी के जन्म से लेकर सती होने तक की गाथा का बखान किया गया.
चुनरी और मेहंदी उत्सव मनाया गया
कोलकाता की कथावाचिका देविका बाजोरिया और श्वेता सरावगी एंड पार्टी ने मंगल पाठ किया. चुनरी और मेहंदी उत्सव मनाया गया. राणी सती दादी जी का भव्य शृंगार किया गया. पूजन पवन चौबे ने कराया. रात में दादी जी को छप्पन भोग लगाया गया. इस दौरान झरिया के कलाकार पंकज मोदी व मनीष ने ‘सारे घर में डंका बाजे मां राणी सती की…, दे दे थोड़ा प्यार दादी जी…, दादी खोल दे दरवाजे म्हाने झुंझुनु आना… आदि भजनों से भक्तों को झुमाया. आरती के बाद महोत्सव का समापन हुआ.
राणी सती दादी जी का भव्य शृंगार
रविवार की सुबह राणी सती दादी जी भव्य शृंगार, चरण पादुका पूजा, आरती व बूंदिया भोग लगाया गया. महाआरती के पश्चात महाप्रसाद वितरण किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में गोपाल अग्रवाल, प्रवीण भिवानीवाला, प्रदीप तुलस्यान, राजेंद्र गोयल, आनंद बुसानिया, सुशील भिवानीवाला के अलावा नारायणी परिवार के सदस्यों का योगदान रहा.
31 की शाम जलेगी श्याम प्रभु की ज्योत, एक को निकलेगी भव्य निसान यात्रा
श्री श्याम मंडल धोवाटांड़ की ओर से साल के अंतिम दिन 31 दिसंबर की शाम सात बजे श्याम प्रभु की ज्योत जलायी जायेगी. इस दौरान भजन संध्या का भी आयोजन किया जायेगा. यह जानकारी मटकुरिया स्थित अंबे बिला में रविवार को संवाददाता सम्मेलन में श्री श्याम मंडल, धोवाटांड़ के पदाधिकारियों ने दी. भजन संध्या में झरिया निवासी गायक मोनू अग्रवाल, संजय संघई व ताली कीर्तन मंडली के सदस्यों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा. छप्पन भोग लगाया जायेगा. एक जनवरी को 1001 श्याम भक्त अपने हाथों में निसान लेकर प्रात: छह बजे अंबे विला धोवाटांड़, शास्त्री नगर से श्री श्याम मंदिर झरिया तक पदयात्रा करेंगे. झरिया में निसान अर्पण के पश्चात अग्रवाल धर्मशाला (नया भवन) झरिया में प्रसाद वितरण किया जायेगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में धोवाटांड़ समेत धनबाद के श्याम भक्त जुटे हैं. संवाददाता सम्मेलन में मनमीत सिंह, गौरव गर्ग, विशाल मित्तल, प्रभात सुरोलिया, जितेंद्र अग्रवाल, राजेश केजरीवाल, राकेश केजरीवाल, विकास अग्रवाल, अशोक मित्तल, श्याम शाह, अभिषेक कुमार, सोनू अग्रवाल, अनीश कुमार, गोपाल अग्रवाल, संजय सिंह, जयप्रकाश गोयल, आजाद कृष्ण अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, सिद्धार्थ अग्रवाल आदि थे.
ये भी पढ़ें: Dhanbad News:गुरु के बताये मार्ग पर चलने से ही मिलती है मंजिल : धनंजयानंद
