हवाइ फायरिंग कर वीडियो वायरल करने वाला मुख्य आरोपित कट्टा व दो कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर हवाई फायरिंग का वायरल वीडियो मामले में नगर थाना पुलिस ने मुख्य अभियुक्त को पुलिस ने एक कट्टा व दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है.

कटिहार. सोशल मीडिया पर हवाई फायरिंग का वायरल वीडियो मामले में नगर थाना पुलिस ने मुख्य अभियुक्त को पुलिस ने एक कट्टा व दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. सदर एसडीपीओ अभिजीत सिंह ने मंगलवार को नगर थाना में प्रेसवार्ता कर बताया कि सोशल मीडिया में एक युवक पिस्टल से फायरिंग कर रहा था. वहां दो अन्य युवक मौजूद थे. तीसरा उसका वीडियो बना रहा था. इसके बाद इस वीडियो को वायरल कर दिया. एसपी शिखर चौधरी के संज्ञान में आते ही उनके नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. वायरल वीडियो के सत्यापन में तीन व्यक्तियों द्वारा हवाई फायरिंग की घटना सामने आयी. जांच के क्रम में हवाई फायरिंग करने वाले व्यक्ति की पहचान किशन सिंह 26 वर्ष व सहयोगी बिट्टू कुमार 23 वर्ष व तीसरे की पहचान राजा कुमार दुर्गापुर वार्ड संख्या-33, थाना नगर के रूप में की गयी. जबकि वीडियो बनाने वाले युवक की पहचान हो गयी है. घटना के संबंध में नगर थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उनके नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया. गठित टीम ने वैज्ञानिक अनुसंधान व मानवीय सूचना के आधार पर सोशल मीडिया पर हवाइ फायरिंग का विडियो वायरल करने वाले मुख्य अभियुक्त किशन सिंह दुर्गापुर वार्ड संख्या-33, थाना नगर, जिला कटिहार को एक कट्टा व दो कारतूस के साथ गिरफ्तार कर घटना में शामिल अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की छापेमारी जारी है.