3.26 करोड़ की ठगी के मामले में मुख्य आरोपी अरेस्ट

आरोपी को 23 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया गया

कोलकाता. एक कंपनी से 3.26 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में शेक्सपीयर सरणी थाने की पुलिस ने कंपनी से जुड़े संजीव दास नामक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है. उसे शुक्रवार को बैंकशाल कोर्ट में पेश करने पर आरोपी को 23 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया गया. पुलिस सूत्र बताते हैं कि काम के सिलसिले में 3.26 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने की शिकायत कंपनी की तरफ से शेक्सपीयर सरणी थाने में दर्ज करायी थी. पुलिस ने जांच शुरू कर सबूत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. उससे पूछताछ की जा रही है.