महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस के साथ मुठभेड़, दो महिला नक्सली ढ़ेर

Maharashtra Naxal Encounter: केंद्र सरकार की नक्सलियों को समाप्त करने के अभियान को बड़ी सफलता मिली है. महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस ने मुठभेड़ में दो महिला नक्सलियों को मार गिराया है.

Maharashtra Naxal Encounter: एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, सुबह पक्की खबर मिली थी कि माओवादियों के गट्टा एलओएस (स्थानीय संगठन दस्ता) के कुछ सदस्य एटापल्ली तालुका के मोदास्के गांव से सटे जंगल में डेरा डाले हुए हैं. उसके बाद गढ़चिरौली पुलिस के विशेष नक्सल-विरोधी कमांडो दस्ते सी-60 की पांच इकाइयों के साथ पुलिस ने अहेरी से तत्काल एक अभियान शुरू किया. वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने बाहरी घेरा बनाने में इस अभियान दल की मदद की.

तलाशी अभियान के दौरान नक्सलियों ने पुलिस पर की अंधाधुंध गोलीबारी

जब सी-60 की टुकड़ी जंगल में तलाशी अभियान चला रही थी, तभी माओवादियों ने उन पर अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसका सुरक्षाकर्मियों ने जवाब दिया. अधिकारी ने बताया कि बाद में तलाशी के दौरान दो महिला नक्सलियों के शव बरामद किए गए.

नक्सलियों के पास से कई हथियार और नक्सली साहित्य बरामद

मुठभेड़ के बाद पुलिस जवानों ने एक स्वचालित एके-47 राइफल, एक अत्याधुनिक पिस्तौल, गोला-बारूद, भारी मात्रा में नक्सली साहित्य और उनका सामान भी बरामद किया गया है. पुलिस ने बताया कि इलाके में नक्सल विरोधी अभियान जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.