प्रतिबंधित मांस के साथ युवक गिरफ्तार

प्रतिबंधित मांस के साथ युवक गिरफ्तार

मेदिनीनगर. लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के कुंदरी से प्रतिबंधित मांस के साथ शमशाद खलीफा को पुलिस ने गिरफ्तार कर किया है. घटना शुक्रवार सुबह 10 बजे की बतायी जाती है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि युवक बाइक से तरहसी की ओर से प्रतिबंधित मांस लेकर लेस्लीगंज की ओर जा रहा है. जिसके बाद पुलिस ने लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के कुंदरी के पास से युवक को रोक कर बाइक पर लदा झोला की जांच की गयी, जिसमें करीब 10 केजी प्रतिबंधित मांस ले जा रहा था. इसके बाद पुलिस ने शमशाद खलीफा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >