लाभुकों के खातों में भेजी गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

लाभुकों के खातों में भेजी गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

सिमडेगा. मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत सिमडेगा जिले में 88606 लाभुकों को सितंबर माह 2025 की सम्मान राशि प्रति लाभुक 2,500 रुपये की दर से उनके खाते में डाले गये. कुल 22 करोड़, 15 लाख, 15 हजार रुपये की राशि लाभुकों के बैंक खातों में आधार आधारित भुगतान प्रणाली के माध्यम से सीधे हस्तांतरित की गयी. जिला नियोजन पदाधिकारी आशा मैक्सिमा लकड़ा ने बताया कि यह राशि दुर्गा पूजा के अवसर पर पूजा के पूर्व लाभुकों तक पहुंचा दी गयी है. जिले के विभिन्न प्रखंडों में लाभुकों की संख्या क्रमशः बानो में 12,205, बांसजोर में 3,967, बोलबा में 3,568, जलडेगा में 8,852, केरसई में 5,264, कोलेबिरा में 9,587, कुरडेग में 6,637, पाकरटांड़ में 6014, सिमडेगा में 11,869, ठेठईटांगर में 14593 तथा नगर परिषद क्षेत्र में 6,050 है. बताया कि भौतिक सत्यापन का कार्य जारी है. लाभुक पंचायत सेवक या प्रखंड कार्यालय से सत्यापन प्रपत्र प्राप्त कर प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.

प्रधानाध्यापकों की हुई कार्यशाला

सिमडेगा. रॉयल पैलेस सिमडेगा में शिक्षा विभाग व पीरामल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में चिन्हित स्कूलों के प्रधानाध्यापकों का एक दिवसीय क्षमतावर्धन कार्यशाला हुई. कार्यशाला में पीरामल फाउंडेशन के द्वारा अब तक किये गये कार्यों की जानकारी दी गयी. कार्यशाला में कैपेबिलिटी मैच्यूरिटी मॉडल का उपयोग कर स्कूल को कैसे बेहतर बनाया जा सकता है, इसकी जानकारी दी गयी. साथ ही इंडिकेटरों का उपयोग कर कक्षा का बेहतर तरीके से प्रबंधन करने की जानकारी दी गयी. कार्यशाला में जिला प्रबंधक सह डिस्ट्रिक्ट लीड विकास शर्मा, प्रोग्राम लीड अजीत मिश्रा, अमित चतुर्वेदी, सोमेन साहू, प्रोग्राम ऑफिसर विक्की कुमार, गांधी फेलो तन्नु प्रिया, इशिका गुप्ता, स्मिता कुमारी, चंद्रमोहन पांडेय, फातिमा अलमस, पराग फुकन, रवीना निराला, प्रांची, प्रीतम, अन्वेश शाहा और वृंदा आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >