प्रशिक्षण शिविर-सह-कार्यशाला श्रमिकों को योजना के बारे में दी जानकारी

श्रमायुक्त, बिहार, पटना के निदेशानुसार द्वितीय एक दिवसीय ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर-सह-कार्यशाला का आयोजन संयुक्त श्रम भवन, जुलजुली में किया गया.

किशनगंज .बुधवार को श्रमायुक्त, बिहार, पटना के निदेशानुसार द्वितीय एक दिवसीय ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर-सह-कार्यशाला का आयोजन संयुक्त श्रम भवन, जुलजुली में किया गया. कार्यशाला का उद्घाटन उप विकास आयुक्त स्पर्श गुप्ता के द्वारा किया गया तथा कार्यशाला में सभी पंचायतों में से एक-एक श्रमिक उपस्थित थे, उन्हें श्रम संसाधन विभाग द्वारा संचालित सभी कल्याणकारी योजनाओं यथा-बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, बिहार शताब्दी असंगठित कार्यक्षेत्र कामगार एवं शिल्पकार सामाजिक सुरक्षा योजना, बिहार राज्य प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना, ई-श्रम पोर्टल पर निबंधन तथा सभी अधिनियमों यथा न्यूनतम मजदूरी अधिनियम, बाल श्रम अधिनियम, ठेका मजदूर अधिनियम, बंधुआ मजदूर अधिनियम इत्यादि की विस्तृत जानकारी दी गई. कार्यशाला में उपस्थित सभी श्रमिकों को मार्ग व्यय तथा प्रशिक्षण व्यय का भुगतान संबंधित श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों के सत्यापन पर किया गया. इस अवसर पर डीडीसी स्पर्श गुप्ता, श्रम अधीक्षक, सभी श्रम प्रर्वतन पदाधिकारी तथा एनजीओ के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >