निर्माणाधीन कोल्ड स्टोरेज में कार्यरत मजदूर की मौत

नवलशाही थाना क्षेत्र के पुरनाडीह में निर्माणाधीन कोल्ड स्टोरेज में कार्य करने वाले एक मजदूर की गुरुवार को मौत हो गयी.

डोमचांच. नवलशाही थाना क्षेत्र के पुरनाडीह में निर्माणाधीन कोल्ड स्टोरेज में कार्य करने वाले एक मजदूर की गुरुवार को मौत हो गयी. मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी निताय सरकार (45) के रूप में हुई है. मृतक के साथियों ने बताया कि पुरनाडीह में कोल्ड स्टोरेज का निर्माण कार्य चल रहा है. गुरुवार की दोपहर वह शौच के लिए गया था. काफी देर तक नहीं लौटने पर साथी उसे ढूंढने निकले. इसी दौरान रास्ते में निताय घायल मिला. उसके सिर से खून बह रहा था. घटना की सूचना मजदूरों न ठेकेदार को दी. उसके बाद घायल को सदर अस्पताल कोडरमा ले जाया गया, जहां मजदूर की मौत हो गयी. मजदूरों ने बताया कि सिर पर पत्थर लगने से संभवत: उसकी मौत हुई है. स्थानीय लोगों के अनुसार उक्त मजदूर कोल्ड स्टोरेज में रंग-रोगन का कार्य कर रहा था. इसके लिए वह बांस के जुगाड़ पर चढ़ा हुआ था. कार्य करने के दौरान उसका संतुलन बिगड़ जाने के कारण वह छत से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >