आज जिले से संकुल स्तर पर पीएम के लाइव प्रसारण में जुड़ेंगी महिलाएं

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के दिशा में केंद्र सरकार द्वारा एक ऐतिहासिक पहल की जा रही है.

जमुई . महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के दिशा में केंद्र सरकार द्वारा एक ऐतिहासिक पहल की जा रही है. जानकारी देते हुए डीपीआरओ भानु प्रकाश ने बताया कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार सृजन योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 सितंबर को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर की 75 लाख महिलाओं को 10-10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान करेंगे. इस योजना के तहत कुल 7,500 करोड़ रुपये की राशि अंतरण की जायेगी. इस अवसर को उत्सव के रूप में मनाया जायेगा. इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जिला से लेकर संकुल स्तर तक किया जायेगा. उन्होंने बताया कि जमुई जिला मुख्यालय में इसका मुख्य आयोजन डीएम श्री नवीन कुमार की अध्यक्षता में द्वारिका विवाह भवन में होगा. कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, वरीय पदाधिकारी तथा 1000 से अधिक महिलाएं हिस्सा लेंगी. इसके अलावा सभी प्रखंड मुख्यालयों में बीडीओ की अध्यक्षता में आयोजन किया जायेगा. जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी और प्रत्येक प्रखंड से जीविका समूह की कम से कम 500 महिलाएं भाग लेंगी. सभी संकुल स्तरीय संघों और ग्राम संगठन स्तर पर भी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जायेगा. प्रत्येक संकुल स्तर पर कम से कम 200 महिलाएं जीविका स्वयं सहायता समूहों से भाग लेंगी. आयोजन के माध्यम से सरकार का उद्देश्य महिला स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त करना, उन्हें स्वरोजगार से जोड़ना और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम उठाना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >