जमीन विवाद में महिला के साथ मारपीट

शंभुगंज थाना क्षेत्र के बैदपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर एक युवक ने अपने ही वृद्ध चाची के साथ गाली- गलौज करते हुए मारपीट की

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के बैदपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर एक युवक ने अपने ही वृद्ध चाची के साथ गाली- गलौज करते हुए मारपीट की. जिससे महिला जख्मी हो गयी. जानकारी के अनुसार बैदपुर गांव में विभास्कर साह ने अपने ही वृद्ध चाची शैली देवी पति अनिरुद्ध साह को घर में घुसकर गाली-गलौज करना शुरू कर दिया. जब इसका विरोध किया तो विभास्कर साह ने शैली देवी के साथ मारपीट करने लगा. इस दौरान विभास्कर की पत्नी संजू देवी के साथ-साथ उसके घर के सदस्य गुड़िया देवी, लवली देवी आदि ने भी वृद्ध महिला के साथ मारपीट की. घटना को लेकर पीड़िता ने विभास्कर साह सहित चार लोगों के विरुद्ध लिखित शिकायत कर दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की है. आरोपी विभास्कर साह ने अपने ऊपर लगे आरोप को बेबुनियाद बताया हैं. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >