महिला ने पूर्व पार्षद पर लगाया छेड़खानी का आरोप

चित्रगुप्त नगर निवासी एक महिला ने वार्ड सात के पूर्व पार्षद अरुण चंद्रवंशी पर फोन पर अश्लील बात करने और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है.

झुमरीतिलैया. चित्रगुप्त नगर निवासी एक महिला ने वार्ड सात के पूर्व पार्षद अरुण चंद्रवंशी पर फोन पर अश्लील बात करने और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. महिला ने इसे लेकर थाना में आवेदन दिया है. महिला का आरोप है कि पूर्व वार्ड पार्षद अरुण चंद्रवंशी लगातार मोबाइल पर अश्लील बातें करता है. सड़क पर छेड़छाड़ का भी प्रयास करता है. थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया की मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी. इधर, पूर्व पार्षद श्री चंद्रवंशी ने आरोप को निराधार बताते हुए कहा कि उन्हें बदनाम करने की साजिश की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >