हंगामा करने वाले छात्र के पीजी नामांकन में वार्ड कोटा, फर्जीवाड़ा का संदेह

हंगामा करने वाले छात्र के पीजी नामांकन में वार्ड कोटा, फर्जीवाड़ा का संदेह

विवि प्रशासन ने इस मामले की जांच शुरू की

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

बीआरएबीयू में पीजी फोर्थ सेमेस्टर की परीक्षा को लेकर मुख्यालय पर हंगामा करने वाले छात्र मुकेश कुमार शर्मा अब बड़े विवाद में घिर गये हैं. उनके नामांकन में फर्जीवाड़ा होने की आशंका पर विवि ने गहन जांच शुरू कर दी है. मुकेश का नामांकन पीजी सत्र 2023-25 में आरएलएसवाइ कॉलेज, बेतिया में हुआ है. उनका प्रवेश वार्ड कोटे से हुआ था, जो कॉलेज के शिक्षक या कर्मचारियों के बच्चों के लिए आरक्षित होता है. विवि को संदेह है कि मुकेश वास्तव में किसी कॉलेज स्टाफ का पुत्र है या गलत तरीके से उसने इस कोटे का इस्तेमाल किया है. इस आशंका के चलते, विवि ने कॉलेज से नामांकन से जुड़े सभी दस्तावेज तलब किये हैं.

प्राचार्य ने कहा, वार्ड कोटे से ही नामांकन

आरएलएसवाइ कॉलेज के प्राचार्य प्रो अभय कुमार ने पुष्टि की है कि छात्र का नामांकन वार्ड कोटे में हुआ है. शिकायत मिलने के बाद दस्तावेज की आंतरिक जांच करायी जा रही है. विवि के प्रशासनिक भवन में तीन घंटे से अधिक हाई वोल्टेज ड्रामा चला था. मांग पूरी नहीं होने पर उसने विवि की छत से कूदकर आत्महत्या करने की धमकी भी दी थी. विश्वविद्यालय परिसर में हुए इस घटनाक्रम ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या यह पूरा हंगामा एक पूर्व-नियोजित रणनीति का हिस्सा था. इसको लेकर सवाल उठ रहा है.विवि अधिकारियों का कहना है कि पीजी का सत्र अब काफी हद तक पटरी पर आ गया है और परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि भी जारी कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By LALITANSOO

LALITANSOO is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >