वार्ड सदस्यों ने सीओ को आवेदन देकर जीआर राशि मांगी

वार्ड सदस्यों ने सीओ को आवेदन देकर जीआर राशि मांगी

प्राणपुर प्रखंड मुख्यालय के अंचल कार्यालय में साहजा पंचायत के आधा दर्जन से अधिक वार्ड सदस्यों ने सीओ को आवेदन देकर जीआर राशि की मांग की. साहजा पंचायत के वार्ड संख्या एक से लेकर आठ तक के वार्ड सदस्य राजेन्द्र कुमार, गंगा देवी प्रतिनिधि, शिव कुमार रविदास, जब्बार आलम, अनिता देवी, अलियारा खातून प्रतिनिधि ने बताया कि प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के साहजा पंचायत के सभी वार्डों में गंगा नदी के बाढ़ पानी प्रवेश किया था. सैकड़ों घर जल मग्न हो गये थे. ग्रामीण त्राहिमाम थे. साहजा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि जांहगीर आलम और उप प्रमुख रफीक, प्राणपुर सीओ के मिलीभगत से साहजा पंचायत के वार्ड संख्या एक से लेकर आठ तक को बिना जांच किये वार्ड संख्या नौ से लेकर पन्द्रह तक के बाढ़ पीड़ित परिवार को जीआर राशि के लिए स्वीकृती दी गई है. जो पूर्ण रूप से गलत है. साहजा पंचायत के वार्ड सदस्य एवं वार्ड सदस्य के प्रतिनिधियों ने वार्ड एक से आठ तक जांच कर जीआर राशि देने कि मांग जिला पदाधिकारी से की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >