सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए किशोरियों को लगाया टीका

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा गुरुवार को स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत शिविर लगाकर अध्ययनरत किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी.

झाझा. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा गुरुवार को स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत शिविर लगाकर अध्ययनरत किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी. इस दौरान छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर वैक्सीन भी दिया गया. अस्पताल प्रबंधक नवनीत कुमार ने बताया कि यह अभियान पूरे बिहार में चल रहा है. यह विशेष कर किशोरियों में होने वाली सर्वाइकल कैंसर के बारे में है. जिसमें जानकारी के अलावा वैक्सीन भी दी जा रही है. उन्होंने बताया कि गुरुवार को क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में जाकर छात्राओं को इसके बारे में जागरूक भी किया गया और टीकाकरण भी किया गया. उन्होंने ऐसे किशोरियों से अपील करते हुए कहा कि जहां शिविर ना लगे या वैक्सीन उपलब्ध न हो तो अस्पताल में आकर इसका वैक्सीन ले लें. इससे कई तरह की सुविधा मिलेगी. मौके पर कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >