ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, जेल

ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, जेल

पालकोट. पालकोट मुख्यालय के बाजारटांड़ से पुलिस ने ब्राउन शुगर के दो धंधेबाजों को पकड़ा है. इनमें कोलेबिरा निवासी विपिन कुमार (21) व सुमित कुमार (22) शामिल हैं. पालकोट पुलिस रेकी कर गिरफ्तार कर दोनों को बुधवार को जेल भेज दिया. जानकारी के अनुसार पालकोट पुलिस को सूचना मिली थी कि कोलेबिरा थाना क्षेत्र के दो युवक अवैध ब्राउन शुगर बेचने लाल रंग की बाजाज कंपनी की बाइक में आने वाले हैं. इधर, पालकोट थानेदार तरुण कुमार अपने सहयोगी पुलिस बल के साथ पालकोट बस पड़ाव के पास सिविल ड्रेस में दोनों युवकों को रेकी करने लगे. तभी दोनों युवकों लाल रंग की बाजाज बाइक पर आये, तभी पुलिस ने दोनों युवकों को दबोच लिया. पूछताछ में दोनों युवकों ने अपना नाम विपिन कुमार व सुमित कुमार बताया. तलाशी लेने पर पुलिस ने तीन ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया. इसके बाद उन्हें थाना लाकर पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया. इधर, पालकोट थाना प्रभारी ने कहा है कि अवैध नशा करोबारी व अवैध नशापान करने वाले सुधर जाये. वरना पालकोट पुलिस कानूनी कार्रवाई करते हुए सीधे हवालात भेजेंगी. मौके पर एसआइ रामचंद्र यादव, एएसआइ प्रमोद कुमार, चालक फक्ररूला खान व पुलिस बल मौजूद थे. इधर, पालकोट में दोनों युवकों को पकड़ने के बाद पुलिस ने गुमला शहर के गांधी नगर में भी ब्राउन शुगर बेचने वाले युवकों को दौड़ाया. परंतु युवक भागने में सफल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >