1950 बोतल शराब व बाइक समेत दो तस्कर गिरफ्तार

सहसराम बीओपी के जवानों ने बुधवार रात सीमा स्तंभ संख्या 305/4 के समीप नाका लगाकर 1950 बोतल नेपाली सौंफी शराब व पांच बाइक समेत दो तस्कर को गिरफ्तार किया है.

परिहार. इंडो-नेपाल बॉर्डर पर तैनात एसएसबी 51वीं बटालियन सहसराम बीओपी के जवानों ने बुधवार रात सीमा स्तंभ संख्या 305/4 के समीप नाका लगाकर 1950 बोतल नेपाली सौंफी शराब व पांच बाइक समेत दो तस्कर को गिरफ्तार किया है. जिनकी पहचान धरहरवा वार्ड नंबर 12 निवासी शत्रुध्न कुमार एवं नोनाही गांव निवासी आदर्श कुमार के रूप में हुई है. आवश्यक कागजी प्रक्रिया के उपरांत जब्त शराब, बाइक व गिरफ्तार दोनों तस्कर को स्थानीय थाना के हवाले कर दिया. बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार दोनों तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >