कोचाधामन. प्रखंड के बुआलदह पंचायत के वार्ड संख्या 3 स्थित अनारकली गांव में बुधवार की देर रात आग लगाने से एक परिवार की दो घर जल गया है. स्थानीय लोगों के मदद से तथा कोचाधामन थाना अग्निशमन गाड़ी के मदद से आग पर काबू पाया गया है. अग्निकांड में मो इजहार आलम का एक दुधारू गाय तथा पांच बकरी सहित घर में रखा अनाज कपड़ा, बर्तन जल गया है. साथ ही पांच मवेशी बुरी तरह झुलस गया है. अग्निकांड में लाखों की क्षतिग्रस्त बतया जा रहा है. वही स्थानीय मुखिया अबुनसर की सूचना पर राजस्व कर्मचारी पहुंचकर क्षति का आकलन कर रहे थे. वही पशु चिकित्सक दारा झुलसे मवेशी का ईलाज के साथ मृत मवेशी का पोस्टमार्टम करवाया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
