निमियाघाट थाना क्षेत्र के इसरी बाजार में बुधवार शाम कार व बाइक की टक्कर में दो युवक घायल हो गये. घायलों को डुमरी रेफरल अस्पताल लाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक को धनबाद रेफर कर दिया गया. बताया जाता है कि चैनपुर निवासी राजकुमार तुरी और राहुल तुरी बाइक से इसरी जा रहे थे. इसी क्रम में इसरी के शिवाजी नगर के समीप इसरी की ओर से आ रही कार से टक्कर हो गयी. इसमें दोनों दुर्घटना में बाइक सवार राहुल और राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गये. रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल राहुल को बेहतर उपचार के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया. दोनों युवक रिश्ते में मामा-भांजा हैं. पुलिस ने दोनों वाहनों जब्त कर लिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
