Dhanbad News : बच्चों को तालीम दें और मुल्क में गंगा-जमुना तहजीब को कायम रखने का प्रयास करें : मदनी

Dhanbad News : बच्चों को तालीम दें और मुल्क में गंगा-जमुना तहजीब को कायम रखने का प्रयास करें : मदनी

Dhanbad News : जमीयत उलेमा ए हिंद धनबाद के सदर मुफ्ती अब्दुल हई कासमी की अगुआई में गुरुवार को टुंडी के महाराजगंज मदरसा में एकदिवसीय तरबियती इजलास का आयोजन किया गया. संचालन जेनरल सेक्रेटरी मौलाना सोहराब साहब ने किया. कार्यक्रम में इस दौरान मुल्क के अमन-चैन की दुआ मांगी गयी. मुख्य अतिथि जमीयत उलेमा ए हिंद दिल्ली के केंद्रीय उपाध्यक्ष मौलाना असजद मदनी ने कहा कि जमीयत उलेमा ए हिंद एक प्रमुख भारतीय मुस्लिम संगठन है, जो धार्मिक, सामाजिक, शैक्षिक और राजनीतिक मुद्दों पर काम करता है. यह देवबंदी विचारधारा से प्रभावित संगठन है, जिसका काम शिक्षा को बढ़ावा देना और मुस्लिम समुदाय के धार्मिक व सामाजिक अधिकारों का संरक्षण करना है. यह विभिन्न भारतीय समुदायों के बीच सौहार्दपूर्ण और मैत्रीपूर्ण संबंधों को बढ़ावा देने का प्रयास करता है. जमीयत उलेमा-ए-हिंद के पूरे देश में कार्यालय और सदस्य हैं. सभी से आग्रह है कि आप सब इससे जुड़ें और इस संगठन को मजबूत बनायें, ताकि देश में गंगा-जमुनी तहजीब कायम करने के अलावा कौमी खिदमत एवं मिल्लत कायम किया जा सके. उन्होंने कहा कि गांव कस्बों में जमीयत बनायें. तंजीम को मजबूत करना होगा.

इन प्रमुख लोगों ने की शिरकत

मौके पर धनबाद जिला सचिव मौलाना सोहराब, मुफ्ती शाहबुद्दीन, सदर जमीयत ओलमा झारखंड के मो हबीबुल रहमान, मौलाना मोहसिन, सदर जमियत ओलमा गिरिडीह के मौलाना अकरम, जामताड़ा के सचिव मौलाना मुफ्ती सिद्दीक, मौलाना तैयब साहब, मौलाना ताहा, मौलाना मुफ्ती सलमान कासमी, मौलाना जाकीर, मौलाना रजाउददीन, कारी सिद्दीक, मौलाना शहीद, मौलाना इब्राहिम, मौलाना सलीम, मौलाना मुमताज, हैदराबाद के मुफ्ती अताउल्लाह, हाजी अब्दुल मजीद, हाफीज तासीर, हाफिज मोइन, हाफिज अब्दुल रउफ, अब्दुल हक, हाजी अजीज अहमद आदि मौजूद थे. सफल बनाने में जावेद खान, सोहराब अंसारी, मोबिन अंसारी, अख्तर हुसैन, अब्दुल रसीद अंसारी, शहजाद अंसारी, गुल्लू अंसारी के अलावा कमेटी के सदस्यों का अहम योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >