प्रतिनिधि, हिरणपुर. उपरबंधा में स्थानीय पुलिस ने गुरुवार सुबह अवैध कोयला लदे तीन मोटरसाइकिल जब्त किए. थाना प्रभारी रंजन कुमार के निर्देश पर एएसआई दिलीप कुमार एवं साधन कर्मकार ने छापेमारी कर यह कार्रवाई की. पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल चालक मौके से भाग गए, जिसके बाद पुलिस ने बाइक जब्त कर थाने ले आई. इस मामले में थाना कांड संख्या 96/25 के तहत बाइक चालक एवं मालिक के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है. थाना प्रभारी ने कहा कि अवैध कोयला तस्करी रोकने के लिए लगातार छापेमारी की जाएगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
