समाहरणालय कर्मी के घर में चोरी, प्राथमिकी दर्ज

सदर थाना क्षेत्र के रोलबाग मोहल्ले के रहने वाले मनोज कुमार ने अपने घर में हुई चोरी की प्राथमिकी बुधवार को सदर थाने में दर्ज करवाई है

किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के रोलबाग मोहल्ले के रहने वाले मनोज कुमार ने अपने घर में हुई चोरी की प्राथमिकी बुधवार को सदर थाने में दर्ज करवाई है. पीड़ित मनोज कुमार समाहरणालय में उच्च वर्गीय लिपिक के पद पर कार्यरत हैं. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार उनके रोलबाग स्थित घर के बरामदे से मंगलवार की रात स्टैंड फैन, मोटर, पीतल का बर्तन, पीतल की मूर्ति, पीतल की फुलडाली व पूजा में प्रयोग होने वाले अन्य बर्तन की चोरी कर ली है. गृहस्वामी जब बुधवार की सुबह उठे तो देखा उक्त सामान गायब था. इससे पहले भी कुछ सामानों की चोरी की घटना घटित हुई थी. प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद पुलिस घटना के अनुसंधान में जुट गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >