फलका पोठिया थाना क्षेत्र के चकला मौलानगर में स्थित एक कपड़े की दुकान में चोरी हुई है. दुकान मालिक मुकेश कुमार निवासी खैरा लालचंद ने थानाध्यक्ष को दिये आवेदन में बताया कि तीन सितंबर की रात्रि में उनकी दुकान के गल्ले से 20,000 रुपये का एक बंडल और 4,600 रुपये नकद चोरी हो गये. मुकेश ने बताया कि दुकान बंद करने के दौरान गल्ले में रुपये गायब होने का पता चला. इसके बाद उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की. जिसमें पता चला कि चोरी की घटना को खैरा लालचंद, समेली, निवासी कृष्णा साह उर्फ हरिओम साह (28 वर्ष, पिता फिरोज साह) ने अंजाम दिया. सीसीटीवी फुटेज में हरिओम को रात्रि 8:31 बजे गल्ले से दो बार में रुपये निकालते हुए देखा गया. मुकेश के आवेदन के आधार पर पोठिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित हरिओम साह को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसके पास से 1,780 रुपये बरामद किए हैं. आरोपित को जेल भेज दिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है. थाना अध्यक्ष ने बताया कि दोषी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
