नगरपरिषद ने चलाया स्वच्छता अभियान, स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम अंतर्गत एक दिन एक घंटा एक साथ किया श्रमदान

शहर की हृदयस्थली गांधी चौक पर नगर परिषद स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम अंतर्गत एक दिन एक घंटा एक साथ श्रमदान के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया. नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान की अध्यक्षता में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम के तहत साफ सफाई की गयी.

छठ महापर्व तक नगर परिषद का अभियान रहेगा लगातार जारी: इंद्रदेव किशनगंज शहर की हृदयस्थली गांधी चौक पर नगर परिषद स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम अंतर्गत एक दिन एक घंटा एक साथ श्रमदान के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया. नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान की अध्यक्षता में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम के तहत साफ सफाई की गयी. मिली जानकारी के अनुसार अवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय तथा जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार एवं नगर विकास एवं आवास विभाग बिहार पटना के निर्देश के आलोक में नगर परिषद किशनगंज के द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया. स्वच्छता कार्यक्रम की शुरुआत गांधी चौक से की गई जो शहर के भगत टोली रोड, सौदागर पट्टी रोड फल चौक नेमचंद रोड होते हुए गांधी चौक तक चला. इस बाबत जानकारी देते हुए नप अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान ने बताया कि आगामी पर्व त्योहार को देखते हुए लगातार नगर परिषद किशनगंज द्वारा शहर में साफ सफाई अभियान चलाया जाएगा. उन्होंने बताया कि दुर्गापूजा और पूजा मंडप में पहुंचने वाले भक्तों को किसी तरह की कोई कठिनाई नहीं हो इसे लेकर नगर परिषद पूरी तरह तैयार है और शहर में कही गन्दगी नहीं रहेगी. उन्होंने बताया कि पर्व के दौरान नगर परिषद किशनगंज द्वारा लगातार साफ सफाई अभियान चलाया जाएगा. उन्होंने बताया कि छठ महापर्व तक नगर परिषद का यह अभियान लगातार जारी रहेगा. उन्होंने बताया कि शहर को क्लीन व ग्रीन बनाने को लेकर हर संभव कदम उठाए जा रहे है. उन्होंने कहा कि शहरवासी भी इसमें सहयोग करें. इस दौरान नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी प्रवीण कुमार, नप उपाध्यक्ष निखत कलीम, वार्ड पार्षद हरी अग्रवाल, वार्ड पार्षद मनीष जालान, पार्षद रंजीत रामदास, पार्षद बउआ झा, स्वच्छता पदाधिकारी स्वरूपम राज सहित बड़ी संख्या में नप कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >