Giridih News :दुर्गापूजा को ले बाजार में रौनक, लगने लगी जाम

Giridih News :दुर्गापूजा को लेकर बाजारों की रौनक बढ़ गयी है. खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण स्थानीय बाजार पहुंच रहे हैं. दुकानों में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है. ुर्गापूजा को लेकर बाजारों की रौनक बढ़ गयी है. खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण स्थानीय बाजार पहुंच रहे हैं. दुकानों में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है.

बाजारों में चहल-पहल से जाम की समस्या खड़ी हो रही है. दुकानों के बाहर छोटे वाहनों के खड़ा कर देने से बड़े वाहन चालक को परेशानी हो रही है. बेंगाबाद चौक के अलावा छोटकी खरगडीहा, डाकबंगला, चपुआडीह, पारडीह सहित अन्य चौक चौराहों में रोज जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है. चौक-चौराहों में पुलिस बल की व्यवस्था नहीं रहने के कारण वाहन चालक और राहगीरों के बीच तू-तू, मैं-मैं की भी नौबत आ रही है. कड़ी मशक्कत के बाद वाहनों को चौक से बाहर निकाला जा रहा है.

साप्ताहिक हाट में बकरे की बिक्री बढ़ी

वहीं, बेंगाबाद के विभिन्न साप्ताहिक हाट में बकरों की बिक्री भी जोरों पर है. हाटों में ग्रामीण क्षेत्र से बिक्री के लिए बकरों को लाया जा रहा है. वहीं, खरीदी के लिए ग्रामीण भी हाट पहुंच रहे हैं. इससे हाटों में काफी भीड़ हो रही है. ग्राहकों के बढ़ने से दुकानदारों में खुशी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >